पाकिस्तान की गोलीबारी में और एक भारतीय सैनिक शहीद

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 नवम्बर 2016, 4:51 PM (IST)

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर जिले के कुपवाडा जिले में नियंत्रण रेखा के पास शनिवार को क्र पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए की गई गोलीबारी में और एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया और एक अन्य सैनिक घायल हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के कनराह सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। पुलिस ने बताया,गोलाबारी में सैनिक हर्षित बातोरिया शहीद हो गए जबकि सैनिक मनकामला जख्मी हुए हैं। घायल सैनिक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर

यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच

पुलिस ने बताया,शुक्रवार को केरन सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। (आईएएनएस)

यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर

यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच