शहर के चौराहों का होगा कायाकल्प

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 नवम्बर 2016, 3:38 PM (IST)

बाड़मेर। नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा ने बाड़मेर शहर के चौराहों का सौन्दर्यकरण करने की नवीन पहल की है। उन्होंने सहायक अभियंता के साथ चर्चा कर बाड़मेर शहर के चौराहों का सौन्दर्यकरण और आधुनिकरण मेट्रो सिटी के चौराहों के तर्ज पर करने के निर्देश दिए है । उन्होंने कहा सबसे बेहतरीन डिजाइन बाड़मेर की चौराहों की होनी चाहिए। इससे बाड़मेर में अब विकास दिखेगा। शहर की बदसूरत और क्षतिग्रस्त सडकों के सर्वे के साथ एस्टिमेट बना कर जल्द टेंडर निकलने के निर्देश अधिशाषी अभियंता ओमप्रकाश ढिधवाल को दिए। सभापति ने संकेत दिया की बाड़मेर शहर में पुन: पट्टों का काम शुरू होगा । मौका देखकर पट्टे जारी किये जा सकते हैं। नया स्टाफ आर आई, सहायक अभियंता, दो कनिष्ट अभियंता,एक लेखाकार नये नियुक्त होने से काम गति पकडऩे की संभावना।



यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच

यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर