अमृतसर। भारत में एक हजार और पांच सौ की करेंसी बंद होने से पाकिस्तान आने जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समझौता एक्सप्रेस से वापिस लौटे भारतीय यात्रियों ने बताया की यह खबर पाकिस्तान में पहुंचते ही पाकिस्तान में मनी चेंज करने वालों ने पांच सौ और हजार के नोट लेने बंद कर दिए। अगर कोई कर रहा था तो वह भारतीय करेंसी की बहुत कम कीमत दे रहा है। इसी प्रकार भारत से पाकिस्तान जाने वाले मुसाफिर तो अटारी रेलवे स्टेशन पर ही मुश्किल में फंस गए। यहां के मनी एक्सचेंज ब्यूरो के पास पैसों का लिमिटड स्टॉक होने के कारण बहुत कम पैसों का लेनदेन हो रहा है।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर
यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम