गंगा में बहा दिए 1000, 500 के नोट

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 नवम्बर 2016, 8:49 PM (IST)

नई दिल्ली। सरकार द्वारा बैन1000, 500 के नोट गत दिनों जलाए जाने और कूडे में फेंके जाने की घटनाएं सामने आने के बाद अब इन्हें गंगा में बहाए जाने की खबरें भी हैं। यूपी के मिर्जापुर में ऎसा देखा गया। मिर्जापुर में यह खबर फैलते ही नदी किनारे लोगों की भीड लग गई, कुछ लोग नदी में कूदे भी, लेकिन निराशा ही हाथ लगी क्योंकि नदी में नोट फाडकर फेंके गए थे।

इससे पहले बरेली में नोट जलाने की खबरें आई थीं। पुणे में नगर निगम की एक कूडा उठाने वाली महिला को एक हजार के 52 नोट सडक किनारे एक प्लास्टिक की थैली में मिले।

यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच

यह भी पढ़े :बैंकों में क्या है हाल, देखिए तस्वीरें