पेट्रोल पंप रात12 से सुबह 8 बजे तक बंद

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 नवम्बर 2016, 6:56 PM (IST)

नई दिल्ली। करेंसी चेंज को लेकर किए गए फैसले के बाद पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएशन ने मुंबई और अन्य राज्यों में शक्रवार को पेट्रोल पंप देर रात के समय बंद रखने का निर्णय किया है। डीलर्स ने यह निर्णय जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

पेट्रोल डीजल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि शिंदे ने बताया कि यह सिर्फ कुछ घंटों के लिए रहेगा क्योंकि रात के समय लोगों को नए नियम समझा पाना मुश्किल होगा इसलिए इस जोखिम से बचने के लिए एसोसिएशन ने यह निर्णय किया है। डीलर्स ने बताया कि सिर्फ शुक्रवार की देर रात जैसे ही 12 बजेंगे, पेट्रोल पंप बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद शनिवार की सुबह 8 बजे के बाद पेट्रोल पंप फिर से शुरू किए जाएंगे।

यह भी पढ़े :बैंकों में क्या है हाल, देखिए तस्वीरें

यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच

डीलर्स का कहना है कि शुक्रवार रात 12 बजे के बाद जैसे ही नियमों के मुताबिक पुराने नोट बंद कर दिए जाएंगे उसके बाद आम लोगों द्वारा झगडे किए जाने की संभावना है। इससे जान-माल का खतरा हो सकता है। इसीलिए पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।

यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर

यह भी पढ़े :27 दिन तक इन रास्तों पर ट्रेन नहीं चलेंगी

मंगलवार रात से भारत में पुराने 500 और 1000 रूपए के नोट पर बंदी लगाने के बाद कई जगहों पर बडे नोट लेने का निर्णय दिया गया। इसमें पेट्रोल पंप भी शामिल थे लेकिन छुट्टों की किल्लत के कारण दो दिनों में ही कई पेट्रोल पंपों से झगडे के मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़े :27 दिन तक इन रास्तों पर ट्रेन नहीं चलेंगी

यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच