वागड़ की बेटी ने बढ़ाया मान

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 नवम्बर 2016, 6:05 PM (IST)

डूंगरपुर। वागड़ की खेल प्रतिभाएं राष्ट्र स्तर तक अपना वर्चस्व बना रही है, ऐसी ही एक प्रतिभा है जिले के पिंडावल गांव की राजेश रामशंकर जोशी की पुत्री परिधि जोशी जिसे हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा घुड़सवारी के लिए राज्य के सर्वोच्च प्रतिष्ठित एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भोपाल में मार्शल आर्ट्स हॉल में आयोजित एक समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने घुड़सवारी में यह सम्मान देते हुए पचास हजार रूपये का चैक प्रदान किया। इस अवसर पर रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता बेण्डमिन्टन स्टार पी.वी. सिन्धु, उनके कोच पुलेला गोपीचन्द और खेल संचालक उपेन्द्र जैन भी उपस्थित थे।





यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच

यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम

उल्लेखनीय है कि इंदौर में अध्ययनरत परिधि ने पूर्व राष्ट्रीय स्तर की घुड़ सवार कई प्रतियोगिताओं में अपनी उपलब्धियां अर्जित की है। परिधि पूर्व में कोलकाता में हुई जूनियर नेशनल इक्यूस्ट्रेन चौंपियनशिप में कई खिलाडियों को पीछे कर द्वितीय स्थान पर रही थ्ज्ञी। परिधि को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। परिधि ने प्रशिक्षकों के माध्यम से घुड़सवारी के शौक को खेल से जोड़ा और प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कोलकाता के टेलीगूंज क्लब में हुई प्रतियोगिता में वह दूसरे स्थान पर रही थी। परिधि की मां कविता जोशी अपनी बेटी की इस उपलब्धि से काफी खुश है। परिधि का ननिहाल डूंगरपुर में ही है।

यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच

यह भी पढ़े :27 दिन तक इन रास्तों पर ट्रेन नहीं चलेंगी