ये छोटी अंगुली खोलती है कई राज

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017, 3:44 PM (IST)

चौंक गए ना,शायद आपको यकीन न हो लेकिन ये सौ फीसदी सच है। आकार में या लंबाई-चौड़ाई में, इन अंगुलियों में अंतर देखा जा सकता है। इतना ही नहीं,अंगुलियों में जो भाग बने होते हैं, वे भी सबके हाथों में एक जैसे नहीं होते। भाग अधिक फासले वाले या फिर छोटे अंतर वाले भी हो सकते हैं। आपने आज तक अंगुलियों की लंबाई और उनके आकार के हिसाब से व्यक्ति का कैसा स्वभाव होता है,इसके बारे में जाना होगा।

आपने अंगुलियों के बीच बने भाग
लेकिन क्या कभी आपने अंगुलियों के बीच बने इन भागों के आधार पर व्यक्तित्व देखने की तरीके के बारे में जाना है। विशेषज्ञों की मानें, तो हर किसी की छोटी अंगुली के ये भाग एक जैसे नहीं होते। ये भाग जो तीन हिस्सों में बंटे हैं, इनमें से कोई एक काफी लंबा होता है तो अन्य दो छोटे होते हैं। कई बार बीच वाला भाग बड़ा होता है तो ऊपर वाला छोटा होता है। अगर आपकी छोटी अंगुली पर बने तीन भागों में से सबसे पहले भाग अधिक लंबा है, तो आप लोगों का अधिक आकर्षण पाने वाले इंसान हैं।

आपके बात करने के तरीके से लोग बेहद प्रभावित होते हैं। आप खुद भी गहराई से लोगों को परख लेते हैं। अगर छोटी अंगुली का बीच वाला भाग पहले भाग से और तीसरे भाग से भी लंबा हो, तो ऐसे लोग केयरिंग होते हैं। दूसरों का ध्यान ये खुद से भी पहले रखना पसंद करते हैं। ऐसे लोग काफी कम मिलते हैं। अगर किसी की छोटी अंगुली का आखिरी वाला भाग सबसे छोटा है, तो यह उनकी कमी नहीं बल्कि अच्छाई को दर्शाता है। ये लोग सबके प्रति वफादार होते हैं। बातचीत करने में भी अच्छे होते हैं ऐसे लोग।



यह भी पढ़े :दुनिया का सबसे बडा परिवार: पति एक,39 पति्नयां...

यह भी पढ़े :इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अगर तीनों भाग छोटे हैं, यानी अंगुली काफी छोटी है तो ऐसे लोग भीड़ में खो जाने वाले होते हैं। इनका आसपास होना या ना होना, एक ही बात है। ये कम पॉप्युलर लोगों की श्रेणी में आते हैं। लेकिन अगर पहला और आखिरी भाग लंबा है लेकिन छोटी अंगुली के बीच वाला सेक्शन छोटा है, तो ऐसे लोग ढीठ होते हैं। बेहद हठी स्वभाव के होते हैं।

इन्हें किसी भी तरह का बदलाव पसंद नहीं आता। वैसे यह काफी दुर्लभ बात है, क्योंकि कनिष्ठिका अंगुली 99 फीसदी मामलों में अनामिका अंगुली से लंबाई में छोटी ही होती है। लेकिन कुछ एक-दो मामले ऐसे मिल जाते हैं,जहां ये अंगुली अनामिका अंगुली के बराबर की लंबाई वाली होती है।

यह भी पढ़े :दहेज में मिलेंगे 1200 करोड, फिर भी शादी से डर रहे लडके!

यह भी पढ़े :उम्र 92 वर्ष, 107 पत्नियां, 185 बच्चे लेकिन एक और शादी....