नए-पुरानों के तालमेल से बनाई कार्यकारिणी की घोषणा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 नवम्बर 2016, 11:15 AM (IST)

श्रीगंगानगर। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज मसीह ने प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी गुरुवार को घोषित कर दी। कार्यकारिणी में पुरानों के साथ नए चेहरों को भी जगह दी गई है। इसमें पंद्रह उपाध्यक्ष, सत्रह महासचिव व 58 सचिवों के अलावा छब्बीस सदस्य व पांच विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर कश्मीरीलाल जसूजा, उधमसिंह, काका हरेन्द्र सिंह, कमल सैनी, दीवानचंद चुघ, दुलीचंद नायक, भीमराज डाबी, नानूराम सर्वा, बलराम वर्मा, बलवंत बुडानिया, जगदीश घणघस, मंगल सिंह ढिल्लों, कृष्ण सिहाग, नरेन्द्रपाल सिंह गौरा व प्रवीण धींगड़ा को लिया गया है। महासचिव पद पर कृष्ण भांभू, श्यामलाल शेखावाटी, कश्मीरीलाल कथूरिया, राकेश शर्मा, नरेश अग्रवाल, चंद्रभान लेघा, सिकंदर सिंह कंग, सतवीर बराड़, बलकरणसिंह बराड़, कमला अटवाल, अनूपसिंह बाजवा, सुभाष सेतिया, डिप्टी सिंह, जेपी सिंह, जीवन जीत सिंह, वीरेन्द्र गोदारा व जगवीरसिंह न्योल को लिया गया है। कोषाध्यक्ष पद का दायित्व राजकुमार कक्कड़ को सौंपा गया है तथा सोहनलाल सिंगाठिया व आदेश बाघला को प्रवक्ता बनाया गया है। सचिव पद पर प्रहलाद रिवाड़, सीता स्वामी, सुभाष बिश्नोई, बाबू खां एडवोकेट, चेतराम नाई, गुरचरण सिंह रमाणा, दुष्यंत व्यास, प्रदीप थापन, राजलता वाल्मीकि, द्वारका प्रसाद पेड़ीवाल, जवाहर अग्रवाल, भीमसिंह राठौड़, जयलाल कटारिया, देवेन्द्र मान, सुभाष भाकर, राजीव भुंवाल, गुरुनाम सिंह, संतराम मेघवाल, दीपिका मेघवाल, मानक शर्मा, भीमराज जोशी, बलराज सिंह, सतविन्द्र पाल सिंह, संजीव कुमार, गुरदीप सिंह, भूपसिंह पूनियां, डॉ. पूर्णराम नायक, विनोद छिम्पा, शैलेन्द्र मल्ली, हेतराम सिंगाठिया, संजय पूनियां, हरभजन मेहरड़ा, कृष्ण सुथार, पूर्णराम नायक रायसिंहनगर, लखवीर सिंह समरा, राजाराम मेघवाल, जगदीश कड़वासरा, मोहनसिंह संधू, बनवारी बिश्नोई, प्रेम नायक, इंजीनियर लालचंद नायक, पवन जोग, साहबराम विद्यार्थी, मंजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह, लखवीर सिंह, प्रीतम सिंह, हरीश शेेखसरिया, सुरेन्द्र गोदारा, धर्मपाल पाली, जस्सू सुथार, हरजीत सिंह पन्नू, अमीन खान, धर्मपाल झोरड़, खेतपाल झटवाल, विनोद पूनिया, महेन्द्र बड़वाल तथा परीक्षित बिश्नोई को लिया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में जसवंत सिंह ढिल्लों, परमजीत सिंह रंधावा, हेतराम सहारण, साहबराम पूनियां तथा गुरदित्ता सिंह को लिया गया हैं। कार्यकारिणी में जिले से संबंधित सांसद व प्रत्याशी, विधायक व प्रत्याशी, सभी पूर्व जिला अध्यक्ष, जिले से प्रदेश कांग्रेस के सदस्य, जिले के प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक, नगर निकाय अध्यक्ष व प्रत्याशी, जिला प्रमुख व प्रत्याशी, पंचायत समितियों के प्रधान व प्रत्याशी तथा सभी अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष स्थाई आमंत्रित सदस्य होंगे।


यह भी पढ़े :500 के नोट पर युवक की पिटाई,वीडियो वायरल

यह भी पढ़े :बैंकों में क्या है हाल, देखिए तस्वीरें