जयपुर। शास्त्रीय मान्यता के अनुसाार गत चार माह पूर्व देवशयनी एकादशी से विश्राम कर रहे भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी पर 11 नवंबर को जागेंगे। भगवान के विश्राम काल का समय समाप्त होने वाले दिन ही तुलसी पूजा की परंपरा निभाई जाएगी। इस दिन माता तुलसी व भगवान विष्णु स्वरूप सालिगराम का ब्याह घर घर में किया जाएगा। तुलसी पूजा के साथ ही विवाह मुहूर्तों की शुरूआत हो जाएगी। जिन परिवारों में कन्या नहीं है, वे दंपति तुलसी लक्ष्मी स्वरूपा को कन्या मानकर उनका विवाह सालिगराम विष्णु से संपन्न कराएंगे।
घर घर में होगी तुलसी पूजा
पं राजकुमार चतुर्वेदी अनुसार चातुर्मास के बाद विवाह की के शुभ मुहूर्त की शुरूआत तुलसी पूजा के सथ होती है, तुलसी पूजा को अबूझ मुहूर्त कहा गया है और बिना मुहूर्त देखे विवाह संपन्न कराया जा सकता है। साथ ही हिन्दू धर्म में कन्यादान को महादान की संज्ञा दी गई है, इसलिए तुलसी को बेटी मानकर घर घर में विवाह संपन्न कराया जाएगा। जिनके घरों में कन्या नहीं है अथवा जिन लोगों ने अभी तक कन्यादान नहीं किया है, वे लोग कन्यादान की सभी रस्में निभाएंगे।
मंडप वेदी सजाने सज गया गन्ना बाजार
तुलसी के पौधे के चारों ओर मंडप वेदी सजाने के लिए प्राचीन काल से गन्ना पेड़ का इस्तेमाल किया जा रहा है, इस परंपरा का निर्वाह हर घर में किया जाएगा। इसके लिए मार्केट में आसपास के गांवों से किसान व व्यापारी गन्ना पेड़ बेचने के लिए पहुंच चुके हैं। राजधानी के विभिन्न इलाकों में गन्नों की बिक्री शुरू हो चुकी है। शुक्रवार की शाम तक श्रद्धालु गन्ना पेड़ों की खरीदी करेंगे और उससे मंडप वेदी सजाएंगे।
पांच दिवसीय कार्तिक स्नान शुक्रवार
कार्तिक मास में सूर्योदय से पूर्व स्नान और देव दर्शन का अधिक महत्व है। इसी कड़ी में पूरे कार्तिक मास स्नान करने वाले भक्तों के साथ ही पांच दिवसीय स्नान एकादशी से प्रारंभ होंगे जो पूर्णिमा को पूरे होंगे। पांचों दिन फलाहार करने वाले व्रती लोग इस दिन पांच दिवसीय स्नान पूर्ण होने पर भगवान को प्रसादी अर्पण करने के बाद व्रत पूर्ण करेंगे। इस दिन मंदरों व घरों में अन्नकूट का आयोजन होगा।
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
यह भी पढ़े :नोट
बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया
जयपुर। पिछले चार माह से चातुर्मास के चलते विवाह रोक लगी हुई है। यह रोक इस माह देवउठनी एकादशी पर तुलसी पूजा के अबूझ मुहूर्त के साथ हट जाएगी। इसके बाद शादी के बैंड बजने शुरू हो जाएंगे। इस साल बचे दो माह में 11 मुहूर्तों में फेरे लिए जा सकेंगे।
फिर अगले साल होली तक 11 और शुभ मुहूर्त हैं। इस बीच दिसंबर जनवरी में धनु मास और मार्च अप्रैल में मीनार्क की स्थिति में फिर मुहूर्त नहीं है। मीनार्क खत्म होने के बाद मई जून में मुहूर्तों की भरमार रहेगी और फिर चातुर्मास के चलते चार माह मुहूर्त नहीं होंगे।
सनातन ज्योतिष पंचांग के प्रधान संपादक पं सुरेश कुमार गौड़ हैं कि प्रदेश की भौगोलिक स्थिति व ग्रह नक्षत्रों के आधार पर पंचाग के अनुसार 11 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर तुलसी व भगवान सालिग्राम का ब्याह रचाने के साथ में शादी की रस्में शुरू होती हैं। इस हिसाब से नवंबर में 5 और दिसंबर में 5 मुहूर्त श्रेष्ठ हैं।
नवम्बर में -16,23,24,25,30 तक सात रेखा से उपर के श्रेष्ठ सावे है इसी प्रकार दिसम्बर माह में 1,3, 8,9, 10 व् 12 तारीख तक भी सात रेखा से उपर के श्रेष्ठ सावे है इसके बाद मल मास 15 तारीख को लगने से मकर संक्रांति तक सावो पर 1 मास तक विराम रहेगा अगले साल 2017 में जनवरी में चार और फरवरी में 6 तथा मार्च में मात्र एक मुहूर्त विवाह के लिए श्रेष्ठ है
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि