बस्तर: प्रेशर बम धमाकों में जवान शहीद

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 10 नवम्बर 2016, 8:54 PM (IST)

रायपुर। छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में अलग अलग घटनाओं में एक पुलिस जवान शहीद हो गया है जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने गुरूवार को बताया कि क्षेत्र के बीजापुर जिले में प्रेशर बम में विस्फोट होने से पुलिस जवान की मौत हो गई है। वहीं दंतेवाडा जिले में प्रेशर बम में विस्फोट से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के फरसेगढ थाना क्षेत्र में एसटीएफ और डीआरजी के संयुक्त दल को इस महीने की पांच तारीख को गश्त में रवाना किया गया था। दल जब आज वापसी में था तब जवान मुदरा बुधराम का पैर प्रेशर बम के उपर चला गया।

यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

अधिकारियों ने बताया कि प्रेशर की चपेट में आने से जवान बुधराम गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। एक अन्य घटना में दंतेवाडा जिले में अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोंडापारा गांव के करीब बारूदी सुरंग की चपेट में आने से महिला भीमे मडकामी (50) गंभीर रूप से घायल हो गई है। मडकामी आज करीब के जंगल में मवेशियों को चरा रही थी तब उसका पैर प्रेशर बम के उपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हो गया।

यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...