यूनिसेफ की टीम ने बनाई डाक्यूमेन्टरी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 10 नवम्बर 2016, 8:53 PM (IST)

करौली। जिला कलक्टर मनोज कुमार शर्मा ने करौली जिला मुख्यालय पर पिछले महिनो मानसून में हुई अतिवृष्टि से पैदा हुए बाढ के हालात, नुकसान एवं पांचना बांध के सभी गेट खोलकर लोगों के जान-माल के बचाव कार्य के बारे में डाक्यूमेन्टरी फिल्म बना रही यूनिसेफ की टीम को अवगत कराया।
जिला कलक्टर ने यूनिसेफ की टीम को बजीरपुर गेट तीन दरबाजा दीवार टूटने के स्थान, हाथी घटा, बरखेडा पुल एवं पांचना बांध सभी स्थानों के बारे मे बताकर फिल्म सूटिंग कार्य करवाया। इस मौके पर गोपाल माली, प्रकाशचन्द शर्मा आदि ने भी जिला कलक्टर शर्मा के द्वारा उस बाढ की विनाशकारी स्थिति के समय जो राहत कार्यों को अन्जाम दिया जिससे लोगों के जान-माल का रक्षा हुई के बारे में यूनिसेफ की टीम को साक्षात्कार देकर अवगत कराया।



यह भी पढ़े :ट्रंप आलीशान कार में जाएंगे व्हाइट हाउस

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...