श्रीगंगानगर। प्रधानमंत्री द्वारा 1000 और 500 के नोट बंद किए जाने के बाद गुरुवार को पुरानी करेंसी बदलवाने और नई करेंसी लेने के लिए बैंकों में लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। श्रीगंगानगर में बैंक खुलने के बाद गुरुवार को लोग नोट तो बदलवा रहे हैं, लेकिन 500 और 2000 के नए नोटों के लिए लोगों को अभी चार से पांच दिन इंतजार करना पड़ेगा। बॉर्डर जिला होने के कारण यहां सरकार ने फिलहाल नए नोटों की सप्लाई पर रोक लगा दी है। इस कारण जिले के बैंकों में नए नोट आने की बात तो कही जा रही है, लेकिन अभी 1000 और 500 के नोटों के बदले में 100 और 50 के ही नोट दिए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि
यह भी पढ़े :नोट
बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया
जानकारी के अनुसार बॉर्डर से सटे जिलों में सुरक्षा कारणों के चलते सरकार
ने फिलहाल नए नोट ग्राहकों को देने के लिए रोक लगाई है। खुफिया एजेंसियों
को अंदेशा है कि पाकिस्तान से पहले सबसे ज्यादा जाली नोटों की सप्लाई हो
रही थी। ऐसे में अब नए नोटों पर भी पाकिस्तान की नजर है। इसलिए बॉर्डर से
सटे जिलों में अभी कुछ दिन नए नोटों पर रोक लगाने की बात कही जा रही है।
श्रीगंगानगर में सरकारी कार्यालयों से चालान के साथ 1000 और 500 के नोट
लेकर आ रहे कर्मचारियों को लौटाया जा रहा है, क्योंकि 1000 और 500 के नोट
चालान से जमा करवाने पर भी आरबीआई ने रोक लगाई है। श्रीगंगानगर में ट्रेजरी
कार्यालय के पास एसबीबीजे शाखा में 1000 और 500 के नोट जमा करवाने व
निकलवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई।
यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि
यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’
बैंक के सीनियर
मैनेजर सुरेश कुमार बैरवा ने बताया कि बैंक में रुपए जमा करवाने व निकलवाने
के लिए अलग से चार काउंटर बनाए गए हैं, ताकि ग्राहकों को किसी प्रकार की
परेशानी नहीं हो। उन्होंने बैंक आने वाले लोगो से अपील की है कि वे किसी
प्रकार की जल्दबाजी नहीं करें, क्योंकि उनका ईमानदारी का कमाया गया धन
व्यर्थ नही जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के चालान में 1000
और 500 के नोट बैंक में जमा नहीं होंगे। ऐसे में सरकारी विभागों द्वारा जमा
करवाए जाने वाले रुपयों को जमा करवाने के लिए या तो इंतजार करें या विभाग
के आगामी आदेश आने से पहले तक किसी प्रकार की जल्दबाजी ना करें।
यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...