प्रहलाद तालेडा ब्लॉक मुख्य संगठक व राजेन्द्र जिला संगठक नियुक्त

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 10 नवम्बर 2016, 6:34 PM (IST)

बून्दी। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक के निर्देशानुसार व प्रदेश संगठक एवं जिला प्रभारी कृष्णकान्त शर्मा की सहमति से जिला मुख्य संगठक राजकुमार सैनी ने प्रहलाद मीणा को तालेडा ब्लॉक मुख्य संगठक व राजेन्द्र मालव सीतापुरा को जिला संगठक के पद पर नियुक्त किया है। जिला प्रवक्ता शंकरलाल बैरवा ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा ने निजी आवास पर दोनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गयर। नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस प्रदेश सचिव समृद्ध शर्मा, जिलाध्यक्ष सीएल प्रेमी, महासचिव इस्तियाक अली, तालेडा ब्लॉक अध्यक्ष शहाबुद्धीन जेड़, कृषि उपज मण्डी चेयरमैन कमलेश चांदना, सेवादल के जिला संगठक निजामुद्धीन शाह, जिला महिला संगठक निलोफर अब्बासी, जिला संगठनमंत्री दीनबन्धू राठौर ने बधाई दी।



यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े :ट्रंप आलीशान कार में जाएंगे व्हाइट हाउस