नोट चाहिए,चाहे कुछ हो जाए

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 10 नवम्बर 2016, 4:42 PM (IST)

कानपुर। पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंदी के बाद पहली बार गुरूवार को खुली बैंकों में नोट बदलने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जिससे कई बैंकों में नोकझोक व मारपीट तक की घटनाएं सामने आई। हालांकि सभी बैंकों में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा मंगलवार को काले धन पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से जहां बुधवार पूरा दिन लोगों में बडे़ नोटों के बंद को लेकर चर्चा करते रहे। तो वहीं गुरूवार को सुबह सात बजे से लोग बैंकों में नोट बदलने के लिए इकट्ठा होने लगे। आलम यह रहा कि सुबह आठ बजे बैंक खुलने तक सभी बैंकों में भारी भीड़ जमा हो चुकी थी। इस दौरान न तो किसी को नाश्ते की फिक्र थी और न ही चाय। लोगों के चेहरों में साफ दिख रहा था कि नोटों को लेकर कितना परेशान हैं।

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’

काकादेव एसबीआई शाखा में अपनी बारी का इंतजार कर रहे रावतपुर निवासी अभिषेक शर्मा ने बताया कि घर में राशन नहीं है और छोटे नोट न होने से पूरा परिवार परेशान है। भले ही पांच घंटे का समय बर्बाद हो जाय कम से कम दो हजार रूपए से बच्चों को राशन तो मिल जाएगा। कमोवेश यही हाल इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक की सभी शाखाओं में रहा। बढ़ती भीड़ को देखते हुए एसएसपी आकाश कुलहरि ने सभी बैंकों की शाखाओं में अतिरिक्त फोर्स लगा दिया है।

यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

खुले अतिरिक्त काउंटर
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बैंकों में अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। अमूमन जहां शाखाओं में दो या तीन काउंटर होते थे। गुरूवार को किसी में पांच तो किसी आठ रू नौ तक काउंटर देखे गये। निजी बैंक की शाखाओं ने भी भीड़ को देखते हुए काउंटरों में बढ़ोत्तरी की है।

यह भी पढ़े :नोट बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

नोकझोक व हुई मारपीट
बैंक शाखाओं में लंबी-लंबी लगी कतारों से कई जगहों पर लोग आपस में उलझते नजर आये। तो वहीं आवास विकास नंबर तीन की यूनियन बैंक शाखा में लाइन को लेकर धर्मेन्द्र शुक्ला सैफी व लक्ष्मी के बीच मारपीट तक हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को किसी तरह से शांत कराया। इन चीजों की मांग हर बैंक शाखा में नोट बदलने व नए नोट लेने वालों के लिए पासबुक, आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस पहचान के तौर पर मांगे जा रहे हैं।

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’