इलाहाबाद। लोगों को प्रतिबंधित हो चुके पांच सौ और एक हजार की नोट की जगह नये
करारे और नये सुरक्षा मानक वाले नोट मिलेंगे । इलाहाबाद शहर में इस बावत 8.5 अरब रुपए आ भी चुके हैं ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और एक हजार रुपये के नोट बंद
करने की घोषणा करते हुए कहा था कि 10 नवंबर से सभी बैंकों में दो
हजार और 500 रुपये के नए नोट ग्राहकों को
दिए जाएंगे। बैंकों को नोट भारतीय रिजर्व बैंक के मार्फत मिलता है। इसलिए कानपुर
स्थित कार्यालय से प्रदेशभर के बैंकों के लिए रुपये भेज दिए गए। बड़े शहर जैसे
कानपुर, लखनऊ आदि को बुधवार को ही दो
हजार और पांच सौ रुपये के नोट पहुंचा दिए गए, लेकिन इलाहाबाद के बैंकों को
गुरुवार को दो हजार रुपये के शक्ल में 8.5 अरब रुपये मिले।
यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’
यह भी पढ़े :नोट
बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया
बड़े नोट बंद होने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने इलाहाबाद के सभी बैंकों के लिए
8.5 अरब दिए हैं। दो हजार रुपये के
नोट बैंकों तक पहुंच गए हैं। बैंक सूत्रों के मुताबिक 500 के नोट भी आने की संभावना है। मंगलवार
देर रात को ही सभी बैंकों को भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से निर्देश मिल गए थे कि
बैंक की सभी शाखाओं में जमा 500 और एक हजार रुपये के नोटों को
अतिशीघ्र चेस्ट करेंसी में जमा करा दी जाए। बुधवार सुबह से लेकर देर रात तक यह
प्रक्रिया चलती रही। इन नोटों को भारतीय रिजर्व बैंक के कानपुर स्थित कार्यालय
भेजा जाएगा।
यह भी पढ़े :नोट
बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया
यह भी पढ़े :डोनाल्ड ट्रंप की आलीशान कार,इसी में जाएंगे व्हाइट हाउस
शहर में भारतीय स्टेट बैंक, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक समेत छह बैंकों की
11 करेंसी चेस्ट से जनपद के सभी
बैंकों की शाखाओं को रुपये वितरित किए गए। बैंक अधिकारियों के मुताबिक 500 रुपये के नोट आने की संभावना है।
स्थानीय स्तर पर बैंकों को करेंसी चेस्ट के माध्यम से 100 रुपये के नोट बुधवार को पहुंचा
दिए गए। आज से बैंकों के पास पर्याप्त नये व मान्य रुपये होंगे।
यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’
यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि