इलाहाबाद। मुख्यमंत्री चाहे जितने दावे करे और पुलिस अपराधियों पर
चाहे जितनी नकेल लगाने का दंभ भरे न शहर में गुंडे कम हुए न गुंडई । न सरकारी
अफसरान सुरक्षित है न आम लोगों को पुलिस सुरक्षा पर भरोसा । ताजा मामला रेलवे के
चीफ इंजीनियर से जुड़ा है । रात में आधा दर्जन गुंडों ने इंजीनियर के घर धावा बोला
। दरवाजा पीटा, असलहे
लहराये, गाली-गलौज
की, जान से
मारनेकी धमकी दी । आधे घंटे तक गुंडे तांडव करते रहे । डरा सहमा इंजीनियर का
परिवार घर में दुबका रहा । गुंडों के जाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई ।
सिविल
लाइंस थाना क्षेत्र के नवाब यूसुफ रोड के रहने वाले रेलवे के चीफ इंजीनियर
सुरेंद्र कुमार को धमकी देने वाले कौन थे ये अभी तक पता नहीं चल सका है । चीफ
इंजीनियर ने सिविल लाइंस थाने में धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि
जून के महीने में भी उनके मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। चूंकि
धमकी देने वाले ने दोबारा काल नहीं की इसलिए पुलिस से शिकायत नहीं की गई।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। चीफ
इंजीनियर को किस वजहों से धमकी दी जा रही है यह स्पष्ट हो सका।
यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...