ट्रक की चपेट में आने से मोटर साइकिल चालक की मौत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 10 नवम्बर 2016, 2:55 PM (IST)

मोगा। बोहना चोंक स्थित ट्रक की चपेट में आने से एक मोटर साइकिल चालक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनको मोगा के कोविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जबकि मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मौके पर जाँच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया की गुरदीप सिंह निवासी दोधर अपने दोस्त गुरबख्श सिंह व उसकी पत्नी व एक बच्ची के साथ मोगा की तरफ आ रहे थे। बोहना चोंक के करीब एक ट्रक चालक ने इनके मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। जिसमे गुरबख्श सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि

यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’