सुबह से ही प्रारंभ हो गई नोट बदलने की मशक्कत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 10 नवम्बर 2016, 1:35 PM (IST)

सिरसा। सरकार द्वारा 500 - 1000 के नोट बंद करने के बाद गुरुवार को जब लोग बैंकों में नोट बदलवाने पहुंचे तो लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब आठ बजे से ही बैंकों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। पैसे जमा करवाने के लिए लोग सुबह से ही अपने घर से निकल कर बैंक के बाहर आकर खड़े हो गए थे। बैंक में भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतेजाम किए गए है। बैंक मेनेजर आर पी गर्ग ने बताया की लोगों की सहूलियत के लिए बैंक में एक्स्ट्रा काउंटर लगवाये गए है किसी भी ग्राहक को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।



यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े :मन्नत पूरा करने को एक मेमना कई बार बिका