इस तेज गेंदबाज को दूसरा टेस्ट खेलने की उम्मीद

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 10 नवम्बर 2016, 1:00 PM (IST)

राजकोट। इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को उम्मीद है कि वे भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम में 17 नवंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में खेल पाएंगे। विकेट लेने के मामले में इंग्लैंड के नंबर एक गेंदबाज एंडरसन कंधे की चोट से उबरकर लौटे हैं। वे राजकोट में जारी पहले टेस्ट से बाहर हैं लेकिन उन्हें दूसरा टेस्ट खेलने की उम्मीद है। उन्होंने स्काई स्पोट्र्स से बातचीत में कहा कि मैने गत सप्ताह लोबोरो में कुछ अभ्यास किया।

उम्मीद है कि मैं दूसरा टेस्ट खेल सकूंगा। देखना है कि यह सप्ताह कैसे जाता है। अगले 2-3 दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। एंडरसन ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के माध्यम से अपना 100वां टेस्ट खेलने वाले तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को बधाई देते हुए कहा कि मुझे लगा था कि मैं यह देख नहीं सकूंगा लेकिन मुझे खुशी है कि मैं समय पर आ गया और उन्हें एंड्रयू स्ट्रॉस से कैप लेते देख सका। यह वाकई शानदार उपलब्धि है।

कैच छोडऩे का भारत को हुआ नुकसान : बांगड़


यह भी पढ़े :अश्विन से आगे हैं हेराथ, सिर्फ इन 2 से पीछे

यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम

भारत के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने बुधवार को कहा कि अगर भारतीय क्षेत्ररक्षक इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन सही मौकों पर कैच पकड़ लेते तो मेजबान अच्छी स्थिति में होते। इंग्लैंड ने खराब शुरुआत के बाद वापसी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए थे। इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम शतकवीर जोए रूट (124) और मोईन अली (नाबाद 99) ने किया।

दोनों ने चौथे विकेट के लिए 179 रनों की साझेदारी की। भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने दिन का खेल खत्म होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम अगर छह विकेट ले लेते और 25-30 रन कम देते तो अच्छी स्थिति में होते, लेकिन मैच जल्दी बदल सकता है। हमने उनके चार विकेट गिरा दिए हैं और कुछ और विकेट मैच का रुख बदल सकते हैं। हो सकता है हम उन्हें एक या आधे सत्र में समेट दें।



यह भी पढ़े :कुक नं.1, ये हैं भारत-इंग्लैंड के टॉप-10 बल्लेबाज

यह भी पढ़े :अश्विन से आगे हैं हेराथ, सिर्फ इन 2 से पीछे

बांगड़ ने हालांकि इंग्लैंड के बल्लेबाजों का परिस्थतियों का लाभ उठाने की क्षमता और अच्छी बल्लेबाजी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह पहले दिन की पिच थी और राजकोट की विकेट हमेशा से बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है इसलिए उन्हें श्रेय जाता है। वे अच्छे खिलाड़ी हैं, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और सामने आई परिस्थतियों का बखूबी फायदा उठाया।



यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम

यह भी पढ़े :कुक नं.1, ये हैं भारत-इंग्लैंड के टॉप-10 बल्लेबाज

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की चोट पर बांगड़ ने कहा कि हमारे फीजियो ने बताया है कि उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव है। उन्होंने चोट पर बर्फ से सिंकाई की और वे अब गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं। उन पर निगाह रखी जा रही है। शमी को 61वें ओवर में मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो गई थी जिसके बाद वह गेंदबाजी नहीं कर पाए और उन्हें मैदान छोडक़र वापस जाना पड़ा।

यह भी पढ़े :कुक नं.1, ये हैं भारत-इंग्लैंड के टॉप-10 बल्लेबाज

यह भी पढ़े :...तो कोहली इस मामले में बन जाएंगे नं.1