जोधपुर। केंद्र सरकार द्वारा एक हजार और पांच सौ के नोटों पर बंदीकरण के बाद प्रचलित नोट अब भूले-बिसरे हो गए हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नए नोट भी बाजार में उतार दिए हैं। गुरुवार को जोधपुर के बैंकों में पुराने नोटों के बदले नए नोट लेने के लिए बैंकों के आगे लंबी कतार लग गईं। शहर का एक भी बैंक ऐसा नहीं रहा, जहां लोगों की भीड़ नहीं हो। दो दिन से बाजार में मंदी के भी छंटने के आसार बन गए हैं। क्योंकि अब लोगों के हाथ दो हजार और पांच सौ रुपए के नए नोट आ गए हैं। जोधपुर में नए नोटों के बाजार में आने के बाद आम आदमी का जीवन सामान्य रूप से चलना शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़े :मन्नत पूरा करने को एक मेमना कई बार
बिका
यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि