मायावती बोली- PM की नीयत साफ नहीं, देश में आर्थिक इमरजेंसी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 10 नवम्बर 2016, 12:20 PM (IST)

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने केन्द्र सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बैन करने को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। मायावती ने आज सुबह एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि पीएम मोदी की नीयत साफ नहीं है। मायावती ने प्रेस कांफ्रेेस में कहा कि केन्द्र सरकार को ढाई साल के बाद कालेधन की याद क्यों आई। साथ ही मायावती ने कहा कि ढाई साल के बाद केन्द्र सरकार नेे नोट बंद करने का फैसला क्यों किया। साथ ही मायावती ने कहा कि केन्द्र सरकार का यह निर्णय स्वार्थ से परिपूर्ण है। मायावती ने आरोप लगाया कि इनके चाल, चरित्र और नीयत में कोई परिवर्तन नहीं आया हैद्ध मायावती ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के ढाई साल पूरे कर लिये हैं, लेकिन इतने समय में भी सरकार ने चुनाव से पूर्व किये गये अपने वादों में से एक चौथाई भी पूरा नहीं किया है।




यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

मायावती ने कहा कि पीएम मोदी ने देश में अघोषित आर्थिक इमरजेंसी लगा दी है। देश में लोग गरीबी और बेरोजगारी से परेशान हैं। सीमा पर देश के जवान शहीद हो रहे हैं। मायावती ने यह भी कहा कि आम लोगों में चर्चा है कि नरेंद्र मोदी पूंजीपतियों की मदद करती है, उसे आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है।


यह भी पढ़े :नोट बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया

यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि