फरीदकोट की माडर्न जेल में गैंगवार, एक ज़ख्मी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 09 नवम्बर 2016, 9:34 PM (IST)

फरीदकोट। स्थानीय मार्डन जैल में गैंगस्टर ग्रुपों में झगड़ा होने के समाचार प्राप्त हुआ है वहीं इस झगड़े में एक कैदी के घायल हो गया। झगड़े के बाद पुलिस ने जेल में सर्च अभियान चलाया लेकिन पुलिस को कोई भी हथियार बरामद नही हुआ।
जानकारी अनुसार दोपहर जेल में बंद दो गैंगस्टर ग्रुप में कुछ कहा सुनी हुई और कहा सुनी झगड़े में बदल गई। लारेंस बिश्नोई ग्रुप के सदस्य माइकल को गंभीर चोट आई,जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सूत्रों अनुसार जेल में सर्च अभियान दौरान पुलिस को वहां चाकू मिले है जो पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। इससे पहले भी जेल में कई बार दोनों गु्रप आपस में भिड़ चुके है और जेल प्रशासन ने इससे कोई सबक नही लिया,जिसके चलते आज दोपहर को दोनों गुटों में फिर से लड़ाई हो गई। जेल सुपरिटेंडेंट बलकार सिंह भुल्लर ने कहा कि जेल में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है और एक को मामूली चोट आई जिसे सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’

यह भी पढ़े :एटीएम में शुक्र से मिलेंगे नए नोट, बैंक शनि-रविवार को भी खुलेंगे