जेब में रुपए है,मगर खाना नहीं खा पाया, एक बोतल की बजाय लेनी पड़ी दो

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 09 नवम्बर 2016, 8:29 PM (IST)

मोहाली। बुधवार की सुबह जैसे ही लोग सोकर उठे तो हर कोई सिर्फ एक ही समस्या से दो चार हुआ। हालात यह थे कि लोगो को सुबह की चाय बनाने के लिए दूध की थैली तक खरीदने में परेशानी हुई। मोहाली गांव निवासी मंदीप कौर ने बताया कि वह 500 रुपए का नोट लेकर करियाना दुकानदार के पास सामान लेने गई तो दुकानदार ने सामान तो दे दिया,मगर रुपए छोटे नोट मांगे। घर आकर इधर उधर से रुपए एकत्र कर दुकानदार को दिए।

ऐसे ही पैट्रोल पंप यहां तक की शराब के ठेको की हालत रही। सर्बप्रीत सिंह ढीड़सा ने बताया कि वह चंडीगढ़ सेक्टर 42 मार्केट में शराब ठेके पर शराब की बोतल लेने गए। दुकानदार को 500 रुपए का नोट देकर 250 रुपए वाली एक बोतल ली। उसने बकाया वापिस करने की बजॉय एक बोतल ही ओर पकड़ा दी। बलजीत सिंह ने बताया कि वह सेक्टर 52 चंंडीगढ़ के पैट्रोल पंप पर डीजल लेने गए तो वहां बाकी बचे रुपए ना होने से उनको 500 रुपए का डीजल लेना पड़ा,हलांकि उनको आधी से कम कीमत का डीजल लेना था।

यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि

यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’

ऐसे ही एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी जेब में रुपए तो है,मगर आज वह खाना नहीं खा पाया,क्योंकि हर कोई छोटे नोट मांग रहा है। यही हाल अस्पतालो में रहा। मरीजो के तीमारदार रुपए होने के बावजूद दवा के लिए रुपए खुल्ले कराने को लेकर भटकते नजर आए। देर शाम को फोर्टिस अस्पताल ने बकायदा इस बारे में मीडिया रिलीज़ जारी कर बताया कि वह 500,1 हजार रुपए वाले नोट मरीज़ो से ले रहे है। पूर्व बैंकर,मौजूदा उघोगपति जे पी सिंह के मुताबिक मोदी सरकार का यह फैसला देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूती देगा। पार्षद सैहबी आनंद के मुताबिक इस फैसले से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। पार्षद गुरमुख सिंह सोहल के अनुसार इससे काले धन पर रोक लगेगी।

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े :ट्रंप ही जीतेंगे,सही बोले थे मछली और बंदर...