मोदी पर गुस्सा, सिर मुंडवाए,अंतिम संस्कार भी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 09 नवम्बर 2016, 8:35 PM (IST)

कानपुर। पीएम मोदी द्वारा बड़े नोटों के बंद करने के फैसले से व्यापारियों व कांग्रेसियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। व्यापारियों ने विरोध करते हुए मोदी का पुतला फूका और सिर मुंडवा कर अंतिम संस्कार भी किया। तो वहीं कांग्रेसियों ने भी इस फैसले को जनता विरोधी बताते हुए पीएम का पुतला फूका। केन्द्र सरकार के 500 व 1000 के नोटों के बंद करने से किदवई नगर के व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकाने नहीं खोली और चौराहे पर संड़क पर उतरकर नारेबाजी की। इसके साथ ही सिर मुंडवाकर हिंदू रीति रिवाज के साथ पीएम का अन्तिम संस्कार भी किया।

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े :ट्रंप ही जीतेंगे, सही साबित हुई मछली और बंदर की भविष्यवाणी

पुतला दहन करने वाले व्यापारी बाबा जी ने बताया कि मोदी सरकार का यह फैसला व्यापारियों और आम आदमी को परेशान करने के लिए लिया गया है। सरकार के इस तुगलकी फरमान को व्यापारी कतई बर्दाश्त नहीं करेगें। इसी तरह डिप्टी पड़ाव में कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला फूंक कहा कि सरकार नाकामियों को छिपाने के लिए जनता को भ्रमित कर रही है।

यह भी पढ़े :ट्रंप ही जीतेंगे,सही बोले थे मछली और बंदर...

यह भी पढ़े :खबर मिली कब्रिस्तान में पडी हैं नोटों की गड्डियां लेकिन..

रमेश सोनकर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान काला धन विदेश से लाने का मोदी ने वादा किया था जा ला नहीं सके। लेकिन जनता को परेशान करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही रावतपुर, काकादेव, घण्टाघर, बारा देवी आदि जगहों में भी केन्द्र सरकार के इस फैसले का विरोध किया गया।

यह भी पढ़े :खबर मिली कब्रिस्तान में पडी हैं नोटों की गड्डियां लेकिन..

यह भी पढ़े :बड़े उलटफेर में हिलेरी को पछाड व्हाइट हाउस पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप