किसान को गोली मारकर अज्ञात हमलावार फरार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 09 नवम्बर 2016, 7:38 PM (IST)

बरनाला। गांव फरवाही के रहने वाले एक किसान को अज्ञात व्याक्ति गोली मार कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार किसान हरदीप सिंह अपनी कार में सवार होकर हंडयिाया से अपने गांव फरवाही को वापस जा रहा था जब वह गांव फरवाही के पास पहुंचा तो कार में सवार व्याक्तियों ने उसकी कार के बराबर कार लगाकर हरदीप सिंह को गोली मार कर हमलावर व्याक्ति फरार हो गए।
उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया। यहांं उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे डी.एम.सी.लुधियाना के लिए रैफर कर दिया गया। घायल के पिता जगराज सिंह ने जानकारी देते कहा मेरे लडके पर किसी पुरानी रंजश तहित कातिलाना हमला किया गया हैं। जब इस संबंध में थाना सिटी के इंचार्ज संजीव गोयल के साथ संपर्क किया तो उन्होने कहा कि हमलावार अज्ञात व्याक्तियो खिलाफ इरादा- ए- कत्ल का मामला दर्ज करके अरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़े :बड़े उलटफेर में हिलेरी को पछाड व्हाइट हाउस पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...