जवानी बचाओ साईकल यात्रा फगवाड़ा से रवाना

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 09 नवम्बर 2016, 6:30 PM (IST)

फगवाड़ा। कांग्रेस पार्टी की ओर से पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस विधायक चरणजीत चन्नी की अगवाई में मोरिंडा से ब्यास तक निकाली जा रही जवानी बचाओ साईकल यात्रा फगवाड़ा के जी.टी. रोड स्थित गांव चक्क हकीम में रात्रि विश्राम के उपरांत आज प्रात: यहां से अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई।

गौरतलब है कि मंगलवार सांय इस यात्रा का फगवाड़ा में समूह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं फगवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस की संभावित उम्मीदवार बलवीर रानी सोढी की अगवाई में भव्य स्वागत किया गया था। जिसके बाद श्रीमति सोढी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा के रात्रि विश्राम का समुचित प्रबंध जी.टी. रोड स्थित गांव चक्क हकीम में कर रखा था। यात्रा को अगले पड़ाव के लिए रवाना करने की रस्म पूर्व सांसद मोहिन्द्र सिंह के.पी. ने झंडी दिखा कर निभाई। उनके साथ पूर्व कांग्रेसी विधायक जसबीर सिंह डिंपा भी थे। इस दौरान आज फिर श्रीमति रानी सोढी तथा प्रदेश कांग्रेस महासचिव बलवीर राजा सोढी ने स. चन्नी के साथ खुद साईकल चलाई व यात्रा को फगवाड़ा जालंधर सीमा पर छोड़ कर विदा किया।

इस अवसर पर पार्षद मदन लाल, जतिन्द्र वरमानी, दर्शन लाल धर्मसोत, सत्या देवी, गुरजीत वालिया ब्लाक प्रधान, पूर्व पार्षद सीता देवी, मीनाक्षी वर्मा, शविन्द्र निश्चल, प्रेम कौर चाना ब्लाक प्रधान महिला कांग्रेस, प्रेम चगर, सुमन शर्मा, जॉय उप्पल, अशोक उप्पल, वंदना शर्मा, लक्खा उप्पल, गुरदीप ग्रेवाल आदि उपस्थित थे।


यह भी पढ़े :ट्रंप ही जीतेंगे, सही साबित हुई मछली और बंदर की भविष्यवाणी

यह भी पढ़े :बड़े उलटफेर में हिलेरी को पछाड व्हाइट हाउस पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप