500-1000 के नोटों की गड्डि़या फेंके जाने की सूचना से मचा हड़कंप

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 09 नवम्बर 2016, 6:02 PM (IST)

ग़ाज़ियाबाद। लिंक रोड के महाराजपुर कब्रिस्तान में कार्टन में भरकर नोटों की गड्डियां फेंके जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। लोग कब्रिस्तान की ओर भागे। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार्टन को देखा तो उसमें धागे और कबाड़ का सामान भरा पड़ा था। बता दें कि बीती राम 500 और 1000 का नोट बंद होने के कारण उड़ी अफवाहों से पुलिस तो परेशान हो ही रही है। उनके साथ ही आम जनता भी परेशान है।

यह भी पढ़े :खबर मिली कब्रिस्तान में पडी हैं नोटों की गड्डियां लेकिन..

यह भी पढ़े :सर्राफा बाजार में सनसनी, कारोबार हुआ ठप