ट्रंप ही जीतेंगे,सही बोले थे मछली और बंदर...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 09 नवम्बर 2016, 2:44 PM (IST)

चेन्नई/शंघाई। भारत की मछली और चीन का बंदर, दोनों की भविष्यवाणी सही साबित हुई और डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिका का राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। चेन्नई की एक मछली चाणक्य तृतीय ने मंगलवार शाम को ही इस बात की भविष्यवाणी कर दी थी कि अमेरिका में चल रहे राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप की जीत होगी। मछली ने अपना भोजन उस नाव की तरफ से खाया था जिस पर ट्रंप की तस्वीर लगी हुई थी। इससे पहले चाणक्य द्वितीय मछली ने भी यूरो कप 2016 फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता की सही भविष्यवाणी की थी।
दूसरी ओर, चीनी बंदर ने भी 4 दिन पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी थी कि ट्रंप ही राष्ट्रपति चुनावों में जीत दर्ज करेंगे।


यह भी पढ़े :पहले भी लग चुका है बडे नोटों पर प्रतिबंध

यह भी पढ़े :500 व 1000 के नोट बंद: आम आदमी को कितना नुकसान, कितना फायदा

चीन में यह बंदर ‘किंग ऑफ प्रॉफिट’ (देवदूतों के राजा) के नाम से मशहूर है। इस बंदर ने भी ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन की तस्वीरों में से ट्रंप की तस्वीर का चुनाव किया था।


यह भी पढ़े :500-1000 के नोट बंद होने से चमका गोल्ड, 12 घंटे में 4 हजार रुपये तोला महंगा

यह भी पढ़े :पहले भी लग चुका है बडे नोटों पर प्रतिबंध

चाणक्य मछली की तरह इस बंदर ने भी फुटबॉल विश्व कप में पुर्तगाल की जीत की भी सही भविष्यवाणी की थी।

यह भी पढ़े :500, 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद उप्र में हाई अलर्ट

यह भी पढ़े :500 व 1000 के नोट बंद: आम आदमी को कितना नुकसान, कितना फायदा