सोनम के मैसेज का शाहरूख ने नहीं दिया पॉजिटिव...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 09 नवम्बर 2016, 11:57 AM (IST)

बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान के साथ कौन सी ऐसी एक्ट्रस है जो काम नहीं करना चाहेगी। आपको बता दें कि शाहरूख से बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री सोनम कपूर काफी नाराज हैं। आई खबरों की मानें तो बॉलीवुड की कई नवोदित अभिनेत्री ने शाहरूख खान के साथ आॅन स्क्रीन रोमांस करने का मौका मिला, लेकिन सोनम को अभी तक ऐसा मौका नहीं मिला। सोनम कपूर के जेनरेशन की एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, कट्रीना कैफ और यहां तक की उनसे काफी जूनियर आलिया भट्ट भी डियर जिंदगी में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़े :क्या लिखा टीशर्ट पर कि विवादों में आ गई प्रियंका

यह भी पढ़े :अक्षय दे रहे हैं ट्विंकल को धोखा, कर रहे इस बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट!

लेकिन सोनम को अभी तक शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका नहीं मिला है। जिसे लेकर सोनम बेहद नाराज नजर चल रहीं हैं। सूत्रों को अनुसार सोनम, आनंद एल राय की फेवरेट एक्ट्रेस रही हैं और वह उन्हें अपनी अगली फिल्म में कास्ट करना चाह रहे हैं। फिल्म के एक रोल के लिए कट्रीना कैफ को पहले ही साइन कर लिया गया है।


यह भी पढ़े :सलमान की बात सुन दीपिका हुईं शर्म से लाल

यह भी पढ़े :#RarePics-सलमान हो या रणबीर,सभी संग दिखी क्यूट

दूसरी एक्ट्रेस को कास्ट करना अभी बाकी है। इस बीच सोनम ने शाहरुख को मैसेज कर कहा कि वह उनके साथ काम करने को लेकर इच्छुक हैं। लेकिन शाहरुख की ओर से कोई सकारात्मक प्रक्रिया नहीं मिला। अब देखना है कि फिल्म में शाहरुख के अपोजिट सोनम होगी या कोई और यह तो समय आने पर पता चलेगा।

यह भी पढ़े :मेरे दोस्त किस्सा ये क्या, सुना है तू बेवफा हो गया

यह भी पढ़े :हिट या फ्लॉप, ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय