मोदी सरकार का सराहनीय क़दम, कुछ अनसुलझे सवाल- मुज़म्मिल इमाम

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 09 नवम्बर 2016, 09:18 AM (IST)

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में 500-1000 नोट पर बैन लगा दिया। देश में इस पर बैन तो लग गया है, लेकिन कई सवाल अनसुलझे हैं। नोट कैसे बदलेंगे, मेरे पैसे क्या होगा ? घर में रखे 500-1000 नोट का क्या होगा? दो दिन में अगर बड़े आयोजन हैं, जैसे शादी-ब्याह तो पैसे खर्च होंगे ? अनसुलझे सवाल, जिनका किसी के पास नहीं है जवाब, जिन्होंने शादी-ब्याह के ख़र्च के लिए पैसे निकाल रखे होंगे, उनका क्या होगा?
वहीं जदयू यूवा नेता मुज़म्मिल इमाम (पुत्र स्व. अकबर इमाम) ने भी प्रधानमंत्री के इस क़दम को सराहा है, लेकिन कुछ पहलुओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ दिन बाद देवउठनी ग्यारस है। इस दिन देशभर में 40 हजार से ज्यादा शादियां होनी हैं। लोगों ने हलवाई, टेंट वाले आदि को देने के लिए कैश घर पर रख रखा है। वो अब क्या करेंगे ? बैंक जाकर भी बदलवाते हैं तो सिर्फ 4 हजार रुपए ही बदलवा सकेंगे। ग़ौरतलब है कि जब खास खबर ने आम लोगों से राय लिया तो उन्होंने कहा क़दम तो सराहनिय हैं लेकिन अचानक से एक रात में ही बंद करने का फ़ैसला ग़लत है। इससे काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

जदयू युवा नेता मुज़म्मिल इमाम ने कहा कि बैंक में आधार कार्ड या वोटर आईडी बताकर अपने खाते में पैसे जमा करवा सकते हैं या पैसे बदल सकते हैं लेकिन उनका क्या जो विदेश में हैं। कुछ देशों के नाम बता रहा हूं जहां मेरे जानकार जब नोट बदलने गए तो वहां नोट बदलने से इनकार कर दिया गया, वो देश हैं यूगांडा, दुबई और क़तर। ये तो कुछ देशों के नाम हैं जहां के हालात मैंने खुद जानें हैं। पूरी दुनिया में यही हालात पैदा हो चुकी है। मोदी जी ने क़दम तो अच्छा उठाया लेकिन विदेश में रहने वालों के लिए भी कुछ हल निकाल देते। वहीं कुछ गांव ऐसे हैं जहां डाक-घर या बैंक नहीं है वो लोग कहा जाएंगे ? छोटे मजदूर जिनका कोई बैंक खाता नहीं है, वो अपनी पगार के बड़े नोट कहां बदलवाएंगे ? दिहाड़ी मज़दूरों पर बड़ा असर पड़ेगा। क्या वे भूखे रहेंगे ?

यह भी पढ़े :एटीएम से 100 के नोट निकलना हुए बंद, लोगों में चिंता बढ़ी

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

छोटे मजदूर जिनका कोई बैंक खाता नहीं है, वो अपनी पगार के बड़े नोट कहां बदलवाएंगे ? दिहाड़ी मज़दूरों पर बड़ा असर पड़ेगा। क्या वे भूखे रहेंगे ? इसी कड़ी में बिहार के नूरपूर(बेगूसराय) के एक परिवार के घर में शादी थी उन्होंने डेढ़ लाख रुपए निकाले थे शादी के कार्यक्रम के लिए लेकिन अचानक मोदी की एक घोषणा ने उनकी सारी ख़ुशियों पर पानी फेर दिया, और उस परिवार की सारी ख़ुशियां ग़म में तब्दील हो गई। आलम यह हुआ कि उन लोगों को शादी की तारीख़ आगे बढ़ानी पड़ी।
500, 1000 के नोट बंद किए, लेकिन 2000 के नोट ला रहे हैं। इससे कालाधन इस तरह से रुकेगा, क्योंकि नए 500 और 2000 के नोट एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ बने हुए हैं। इसमें चिप लगी हुई है। इन नोटों को छिपाना बहुत मुश्किल होगा, साथ ही आसानी से पहचान भी सकेंगे। 500/1000 के नोट हटते ही 14 लाख करोड़ रुपए चलन से बाहर। 500 रुपए के 1650 करोड़ नोट चलन में हैं। इसका मूल्य है 7.8 लाख करोड़ रुपए। यानी कुल करेंसी का 47.85% है। 1000 रुपए के 670 करोड़ नोट चलन में हैं। मूल्य 6.3 लाख करोड़ रुपए। यानी कुल करेंसी का 38.54% है।

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े :खास खबर SPECIAL: शरीयत में क्या फलसफ़ा है तलाक़ का, पढ़ें पूरा मामला