राज्य सरकार ने किया मानव अधिकारों का हनन - ‘आप’

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 08 नवम्बर 2016, 5:55 PM (IST)

जालंधर। आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार पर मानव अधिकारों का हनन करने और पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता सुखपाल सिंह खेहरा ने कहा कि सरबत खालसा के मुदाइयों को गिरफ्तार करने में पूरी तरह मानव अधिकारों का हनन हुआ। जो निंदनीय है। खेहरा ने कहा कि बादल सरकार ने पंजाब में बिना बोले इमरजेंसी लगा दी। जिससे सिख समुदाय में भारी रोष है। साथ ही पुलिस का दुरुपयोग करते हुए दो हजार से अधिक सरबत खालसा मुदाइयों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बादल सरकार की नीतियों को देश विरोधी बताया।


यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कांग्रेस की नहीं, अपनी प्रतिष्ठा बचाने में लगे पीके !

यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC