चंडीगढ़ सांसद व बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर के पिता का निधन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 08 नवम्बर 2016, 5:15 PM (IST)

चंडीगढ़। अभिनेत्री और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के पिता कर्नल ठाकुर सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। वे 103 साल के थे। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। हाल ही में उन्हे पीजीआई में दाखिल कराया गया था। कर्नल ठाकुर सिंह चंडीगढ़ के सेक्टर आठ में रहते थे। किरण खेर के परिवार में दो बहनें भी है। किरण खेर का एक भाई भी था जिसकी 2003 में एक दुर्घटना में मृत्यू हो गई थी। उनकी बहन कंवल कौर अर्जुन अवार्डी बैड़मिंटन खिलाड़ी हैं।



यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...