प्रेम कथा में नया मोड. प्रेमी-प्रेमिका की जोडी टूटी, अपहरण व दुष्कर्म का आरोप

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 08 नवम्बर 2016, 5:15 PM (IST)

नूंह। जिले के नगीना शहर की चर्चित प्रेम कथा में नया मोड़ आ गया है। लड़की ने प्रेमी पर जबरन अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगा कर अपने परिजनों के साथ रहने की इच्छा जताई है। इसके बाद नगीना पुलिस ने प्रेमी व उसके साथी को जबरन अपहरण व दुष्कर्म आरोप में जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। लड़की को कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को उसके परिजनों को सौंप दिया है। नगीना शहर से दो सप्ताह पूर्व जुनेद पुत्र कल्लू निवासी व उसके साथी ने एक लड़की पर प्रेम प्रसंग का चक्कर चला कर उसका रात में अपहरण कर लिया था। लड़की के परिजनों को रात में तो कुछ समक्ष में नहीं आया लेकिन लड़की को इधर-उधर ढूढ़ने के बाद लड़की भाई ने दूसरे दिन नगीना पुलिस में शिकायत कर सारी कहानी का उल्लेख किया। लड़की के परिजनों ने बताया कि लड़की की 15 पहले शादी की गई है। नगीना पुलिस ने लड़की परिजनों की शिकायत पर जुनेद व साकीर के खिलाफ जबरन अपहरण का मामला दर्ज कर लड़की को खोजना शुरू कर दिया। नगीना पुलिस ने गुप्त सूचना पर 28 अक्टूबर को चंडीगढ़ 28 सेक्टर से लड़की व दोनों लड़को को बरामद कर दूसरे दिन नूंह अदालत में पेश किया तो अदालत ने लड़की 164 के बयान कराने के बाद प्रेमी व उसके साथी को जेल भेज दिया तथा लड़की सैफ हाउस में भेज दिया।


यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

नगीना पुलिस ने कोर्ट के आदेश अनुसार मंगलवार को स्थानीय जज अक्षय कुमार की अदालत में लड़की को पेश किया, लड़की ने प्रेमी के साथ रहने के बजाए अपने परिजनों के साथ रहने की सहमति प्रदान कर दी। जज के आदेश नगीना पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों को सौप दिया। जेल में बंद लड़को के खिलाफ दुष्कर्म करने की धारा लगा दी है। नगीना थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि भागी हुई लड़की को अदालत के आदेश पर परिजनों को सौप दिया है। भगाने वाले लड़को के खिलाफ जबरन अपहरण,दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC