दीपावली के बाद सांस लेने के लिए नहीं मिल पा रही है साफ़ हवा

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 08 नवम्बर 2016, 11:22 AM (IST)

अलीगढ़। दीपावली के बाद से शहर में लोगों को सांस लेने के लिए साफ हवा नहीं मिल पा रही है। शहर पूरी तरह से धुंध की चपेट में आ चुका है जिसके कारण लोग घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। सांस लेने में समस्या के साथ-साथ लोगों को घर से बाहर निकलते ही आँखों में भी जलन झेलनी पड़ती है। इस धुंध से मुक्ति पाने के लिए एबीवीपी और हिन्दू जागरण मंच द्वारा प्रदेश मंत्री योगेन्द्र वर्मा और अमित राजा के नेतृत्व में आर्य समाज मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के मुख्य यजमान सुमित शर्मा शिब्बो रहे। सुमित शर्मा शिब्बो ने कहा कि इस स्मॉग से शहर का वायु प्रदूषण जिस खतरनाक स्तर पर चला गया है उससे हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। यह धुंध ठीक दीपावली से शुरू हुई है जिससे साफ स्पष्ट होता है कि यह चाइनीज पटाखों की देन है। इस सब के पीछे पाकिस्तान का भी बहुत बड़ा हाथ है।

यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

चाइना ने पाकिस्तान के साथ मिलकर पटाखों में कोई ऐसा केमिकल मिलाया है जिससे यह धुंध पैदा हुई है। इस जहरीली धुंध से भारत में बीमारी फैलाने के इरादे से पाकिस्तान व चाइना ने यह कृत्य किया है।एबीवीपी के प्रदेश सहप्रमुख निखिल माहेश्वरी ने कहा कि यह कोई सामान्य धुंध नहीं है, यह पाकिस्तान और चाइना की मिली भगत से भारत पर एक आक्रमण है। एबीवीपी ने लगातार चाइना के पटाखे ना प्रयोग करने का आह्वान किया था उसका असर भी हुआ था। उसके बावजूद भी कुछ लोगों ने चाइना के पटाखों का प्रयोग किया यह उसी की देन है।

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

इससे हमें सबक लेना चाहिए और चाइना के हर सामान का बहिष्कार करना होगा। एबीवीपी जन जागरूक अभियान चला कर लोगों को जागरूक करेगी की सभी अपने-अपने घरों में यज्ञ करायें। क्योंकि हमारे शास्त्रों व पुराणों में भी लिखा है कि यज्ञ करने ने वातावरण स्वच्छ होता है।

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

यज्ञ में महेश चंद्र पाठक, प्रदीप ठाकुर, राजा भईया, सोनू सविता, विमल वार्ष्णेय, रजत शर्मा, शनि वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, दीपक जैन, राजकुमार शर्मा, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC