पराली ने ली 37 लोगों की जान, कई दर्जन लोग घायल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 08 नवम्बर 2016, 10:38 AM (IST)

चंडीगढ़। कोर्ट और प्रशासन की सख्ती के बाद भी पंजाब में किसानों द्वाररा पराली जलाने का सिलसिला जारी है। इसी का परिणाम है पराली अब आम आदमी के लिए मौत का कारण बन रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पराली पिछले एक सप्ताह में 35 से अधिक लोगों की जान ले चुकी है। जबकि छह दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से पराली की आग से झुलस चुके है। पराली से बिगड़ती स्थिति का ही नतीजा है कि एनजीटी एक सप्ताह में दो बार प्रदेश सरकार को पराली के लिए सख्ती बरतने के लिए निर्देश दे चुका है। लेकिन सरकार की सुस्ती के चलते किसान लगातार पराली जला रहे है।



यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...