दिल्ली । कांग्रेस
वर्किंग कमिटी चाहती है कि राहुल गांधी अब पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल
लें। पार्टी के आला अधिकारियों ने एकमत होकर राहुल को इस साल के अंत तक यह
जिम्मेदारी संभालने को कहा है। कांग्रेस
वर्किंग कमिटी ने सोमवार को सोनिया गांधी की खराब सेहत को ध्यान में रखते हुए यह
फैसला किया। अगर ऐसा होता है तो यह सोनिया के 17 साल के कार्यकाल
का अंत होगा। सोनिया ने जब कांग्रेस की बागडोर संभाली थी तब पार्टी में न सिर्फ
नेतृत्व का संकट था बल्कि लगातार तीन चुनाव हारने के बाद कार्यकर्ताओं के हौसले भी
पस्त थे।
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...