नई दिल्ली। सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में अमित शाह को क्लीन चिट देने के
मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया था कि मुंबई की
सीबीआई कोर्ट के अमित शाह को इस केस से आरोपमुक्त करने के फैसले को रद्द
किया जाए। हालांकि बॉम्बे हाईकोर्ट भी इस याचिका को खारिज कर चुका है।
पूर्व आईएएस अफसर हर्ष मंदर ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में ये भी
कहा है कि कोर्ट सोहराबुद्दीन के भाई रबीबुद्दीन शेख की भी सीबीआई या किसी
स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराए कि आखिर उसने बॉम्बे हाईकोर्ट से अपनी अर्जी
वापस क्यों ली जबकि वो लगातार एनकाउंटर मामले में शुरूआत से ही अदालती लडाई
लडते रहे हैं।
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
दरअसल 30 दिसंबर 2014 को मुंबई की सीबीआई कोर्ट ने अमित शाह को इस केस से
आरोपमुक्त कर दिया था और कहा था कि उन्हें राजनीतिक कारणों से फंसाया गया
था।
वहीं पिछले साल नवंबर में बॉम्बे हाईकोर्ट ने रबीबुद्दीन शेख की उस
अर्जी को स्वीकार कर लिया था जिसमें उसने कहा था कि वो स्वास्थ्य कारणों से
केस नहीं लड सकता।
इसी पर हर्ष मंदर ने मांग की थी कि इसके पीछे कारण की जांच होनी चाहिए
हालांकि बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि ये
सुनवाई योग्य नहीं है और याचिकाकर्ता इसमें पीडित पक्ष नहीं है।
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...