झुंझुनूं। आईएएस प्रदीपकुमार बोरड़ ने सोमवार को कलेक्टर पद पर पदभार ग्रहण किया। दोपहर बाद पहुंचे प्रदीपकुमार बोरड़ ने एडीएम एमआर बगडिय़ा, सीईओ जेपी बुनकर तथा एसडीएम अलका विश्नोई की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया और कहा कि जिले में सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्विति करवाना उनका मुख्य उद्ेश्य रहेगा। साथ ही जिले के मुताबिक भी कार्यक्रम तैयार कर उन्हें टीम भावना के साथ पूरा करवाने की कोशिश रहेगी। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रदीपकुमार बोरड़ की सादगी भी नजर आई। वे कुछ मिनटों के बाद ही आईटी केंद्र के लिए पैदल ही रवाना हो गए और बैठक में हिस्सा लिया। यही नहीं उन्होंने आने वाले अधिकारियों के साथ भी सादगी से मुलाकात की और उनकी शुभकामनाएं ग्रहण की। आपको बता दें कि बोरड़ का कलेक्टर के रूप में झुंझुनूं पहला जिला है।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC