अखिलेश की यात्रा को ड्रामेबाज़ी, पीएम मोदी को धोखेबाज़- मायावती

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 07 नवम्बर 2016, 4:54 PM (IST)

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा ड्रामा है। अगर उन्होंने काम किया होता, परिवर्तन यात्रा नहीं निकालनी पड़ती। वह दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भाड़े की भीड़ लेकर आए। मोदी सरकार ने एक तिहाई कार्य भी नहीं किया।
उन्होंने कहा कि सपा ने भी जमीनी स्तर पर काम नहीं किया। अगर काम किया होता तो सपा रथयात्रा न निकालती। परिवर्तन यात्रा बीजेपी का राजनीतिक ड्रामा है।

यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

उन्होंने कहा कि परिवार की लड़ाई से मुख्यमंत्री वक्त निकालें। कानून-व्यवस्था को देखे मुख्यमंत्री। दिल्ली के करीब प्रदूषण को देखे मुख्यमंत्री। उन्होंने कहा कि वर्चस्व की लड़ाई छोड़कर प्रदेश पर ध्यान दें मुख्यमंत्री। मायावती ने कहा कि बुंदेलखंड की जनता को कार नहींए रोजगार चाहिए। भाजपा ने जो 15 लाख हर आदमी को देने का वादा किया था, उसे पूरा करे। लोग कार खुद खरीद लेंगे।


यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

बीजेपी किसान विरोधी भूमि अधीग्रहण बिल लाई थी। मोदी सरकार झूठ बोल रही हैए सपा सरकार में किसान रो रहा। राजनाथ और बीजेपी के नेता हवा.हवाई बातें कर रहे। भाजपा किसान, दलित और गरीब विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि गठबंधन हुआ तो हार पहले स्वीकार कर लेगी सपा। सपा का बेस वोट दो हिस्सों में बंट गया। शिवपाल और अखिलेश का खेमा एक-दूसरे को हराएगा।


यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

यूपी की जनता का समर्थन सपा को नहीं मिलेगा। सपा ने काम किया होता तो सहारे की जरूरत नहीं होती। बीजेपी में नामी गुंडे हैं, शुरुआत गुजरात से होती है। यूपी समेत देश में बीजेपी में छटे हुए गुंडे और माफिया। बीएसपी को किसी के सहारे की जरुरत नहीं, बीएसपी को पूरा भरोसा बहुमत की सरकार बनाएंगे।


यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?