सलमान के बाद अब इस अभिनेता ने की हिलेरी की जीत की कामना

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 07 नवम्बर 2016, 10:58 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बाद अब अभिनेता कबीर बेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की जीत की कामना की। कबीर ने कहा कि अमेरिका में एक महिला का राष्ट्रपति पद पर जीतना ऐतिहासिक घटना होगी। कबीर ने रविवार को ट्विटर पर अमेरिकी चुनाव में क्लिंटन की सफलता की कामना की। चुनाव मंगलवार को आयोजित होगा।
कबीर ने ट्वीट किया, ‘‘हिलेरी क्लिंटन को अमेरिकी चुनाव 2016 में सफलता के लिए शुभकामना। अमेरिका में महिला राष्ट्रपति सचमुच ऐतिहासिक घटना होगी। मैं अमेरिकी चुनाव में उनके साथ हूं।’’


यह भी पढ़े :क्या लिखा टीशर्ट पर कि विवादों में आ गई प्रियंका

यह भी पढ़े :इनके लिंकअप की खबरे सुन सब हो गए सन्न!

कबीर चार दशकों से हिंदी फिल्म जगत का हिस्सा हैं। वह ‘खून भरी मांग’ और ‘तलाश : द हंट बिगिंस...’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़े :अक्षय दे रहे हैं ट्विंकल को धोखा, कर रहे इस बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट!

यह भी पढ़े :सलमान से रणबीर तक...कौन कितना लंबा!पढें

70 वर्षीय अभिनेता ने ‘ऑक्टोपसी’ जैसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में भी काम किया है। कबीर हाल ही में आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े भी थे।


यह भी पढ़े :तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!

यह भी पढ़े :इस फिल्म के हर दृश्य में रोई हैं सायशा सैगल