नई दिल्ली। रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस के साथ रहेंगे या नहीं इसका
फैसला आज तय होगा। माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर के साथ उत्तर प्रदेश और
पंजाब के नेताओं के साथ तालमेल नहीं बैठ रहा है। कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर छुट्टी की तलवार लटक रही है।
सूत्रों के मुताबिक यूपी और पंजाब के कांग्रेस नेता प्रशांत किशोर से नाराज
हैं और कांग्रेस पीके को चुनाव प्रचार प्रभारी के पद से हटा सकती है।
कांग्रेस
सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत किशोर की भारी भरकम फीस भी राज्य के नेताओं
की नाराजगी की एक वजह है जबकि प्रशांत किशोर को लगता है कि उनके राजनीतिक
प्लान को दोनों राज्यों के नेता उतनी संजीदगी से नहीं लेते हैं जैसे नीतीश
कुमार और मोदी की पार्टी के लोग चुनाव के समय लेते थे।
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
आज ही दिल्ली
में कांग्रेस कार्य समिति सीडब्लूसी की बैठक भी होगी। इसमें संगठनात्मक
चुनाव और राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाये जाने के मुद्दे पर चर्चा हो
सकती है, साथ ही प्रशांत किशोर का मुद्दा भी उठ सकता है। इससे पहले यूपी
में समाजवादी पार्टी से तालमेल की प्रशांत किशोर की कोशिशों को उस वक्त
बड़ा झटका लगा जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनसे मिलने से इंकार कर दिया।
सूत्रों
के मुताबिक, यूपी में कांग्रेस और एसपी के बीच गठबंधन की संभावना टटोलने
के लिए प्रशांत किशोर दो दिन तक अखिलेश यादव से मिलने की कोशिश करते रहे
लेकिन अखिलेश यादव ने उनसे मिलने से साफ इंकार कर दिया। अखिलेश यादव की
बेरूखी से आहत प्रशांत किशोर वापस दिल्ली लौट आये हैं।
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
यह भी पढ़े :अब एक क्लिक पर होगा हिंदू विवाह, जाने कैसे
खास बात है कि
अखिलेश यादव से पहले प्रशांत किशोर ने लखनऊ में मुलायम सिंह और शिवपाल यादव
से लंबी बात की। तीन नवंबर को अखिलेश की बातों से लगा था कि वो कांग्रेस
से गठबंधन को तैयार हैं।
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...