प्रभु को लगाया अन्न्कूट का भोग,भक्तो ने पाई प्रसादी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 06 नवम्बर 2016, 8:43 PM (IST)

जयपुर। छोटी काशी में रविवार को अन्न्कुट महोत्सव के आयोजन किए गए। शहर के पत्येक गली मोहल्ले में अन्न्कूट की भीनी महक फिजाओं में फैल रही थी। मंदिरों में ठाकुरजी को अन्न्कुट का भोग लगाया गया तथा श्रद्धालुओं ने पंगत में प्रसादी पाई। चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान मंदिर में अन्न्कुट महोत्सव के अवसर पर प्रभू का अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया। इसके बाद मूंग , चौला, बाजरा , चावल अन्न्कूट का भोग लगाया गया। कुकस स्थित सदाशिव ज्योतिर्लिंगेश्वर महादेव मंदिर में अन्न्कूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह महादेव का विभन्न प्रकार के पुष्पो से आकर्षक श्रृंगार किया गया। दोपहर में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।





यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

यह भी पढ़े :अब एक क्लिक पर होगा हिंदू विवाह, जाने कैसे

चरण मंदिर में अन्न्कूट महोत्सव
नाहरगढ़ पहाड़ी स्थित चरण मंदिर में अन्न्कूट महोत्सव में महंत सुरेश कुमार पारिक के सानिध्य में भगवान श्री कृष्ण के चरण चिन्हों का अभिषेक कर नतून पोशाक धारण कराई गई। प्रवक्ता कमल किशोर पारिक ने बताया कि भगवान को अन्न्कुट का भोग लगाकर भक्तों में प्रसादी का वितरण किया गया।




यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

पानो का दरीबा स्थित श्री सरस परिकर में अन्नकूट का आयोजन किया गया। प्रवक्ता प्रवीन बड़े भैय्या ने बताया कि श्री शुक सम्प्रदायाचार्य पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में अन्न्कूट महोत्सव किया। इस अवसर पर श्री ठाकुर श्री राधा सरस बिहारी जू सरकार का दोपहर में पुष्प श्रृंगार के साथ छप्पन भौग झांकी सजाई गई। इस अवसर पर परिकर के वैष्णव महानुभाव सामुहिक रूप से पदों का गायन किया। ठाकुर जी को विभिन्न प्रकार के भोग लगा कर अन्नकूट महाप्रसाद का वितरण किया।

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया