रेवाड़ी। प्रदेश में कांग्रेस की कलह लगातार सामने आ रही है और दिग्गजों के बीच एक दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ सी मची है। इसी कड़ी में रविवार को हुड्डा समर्थकों ने रेवाड़ी में शक्ति प्रदर्शन करते हुए कई दूसरे नेताओं का नाम लिए बिना उन्हें निशाने पर लिया। मसानी गांव में हुए शक्ति प्रदर्शन के दौरान दीपेंद्र हुड्डा, राव दानसिंह, आफताब अहमद और राव धर्मपाल सहित कई नेता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस सभा के जरिए दीपेंद्र सिंह हुड्डा स्थानीय नेता और पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव को नीचा दिखाना चाहते थे। इसी लिए कार्यक्रम के पोस्टर में ना तो अशोक तंवर की फोटो लगाई गई और ना ही अजय यादव और उनके समर्थकों को बुलाया गया।
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
बताया जा रहा है कि ये कार्यक्रम भी सालों तक अजय सिंह यादव के निजी सचिव रहे महावीर यादव ने ही कराया। जिसमें हुड्डा खेमे के सभी बड़े नेता शिरकत करने पहुंचे। इस मौके पर दीपेन्द्र हुड्डा ने बिना नाम लिए कप्तान अजय यादव को नसीहत भी दी कि उनके इलाके में आने से किसी को जलन नहीं होनी चाहिए। क्योंकि अगर वो रेवाड़ी में आते हैं तो कांग्रेस पार्टी ही मजबूत होगी और उनका रेवाड़ी से बचपन से आना जाना रहा है। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार को भी आड़े हाथ लिया।
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?