ओआरओपी का राजनीतिकरण

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 06 नवम्बर 2016, 6:55 PM (IST)

कुरुक्षेत्र। वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी ) का राजनीतिकरण भाजपा सरकार ने किया है। भाजपा के लिए बड़े शर्म की बात है की तीन साल बीत जाने के बाद भी भाजपा सरकार इसे लागु नहीं कर रही है।कुरुक्षेत्र पिपली पैराकीट में हुई एक प्रेस वार्ता में हरियाणा काग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने सभी पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये शब्द कहे।

उन्होंने कहा की भाजपा सरकार एक ऐसी सरकार है। जिससे हर वर्ग के लोग परेशान है। भाजपा सरकार ने जनता से 154 वायदे किये लेकिन उनमे से एक भी वायदा भाजपा सरकार ने पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा की अगर किसानों की बात करे तो किसानों को फसलो के उचित दाम नहीं मिल रहे है। किसानों के लिए जो स्वामी नाथन रिपोर्ट को लागू करना था उसे भी भाजपा सरकार ने लागु नहीं किया।किसानों की फसलो जैसे जीरी, पॉपुलर, टमाटर, आलू सभी के दाम भाजपा सरकार ने गिरा दिए है। पहले किसानों और अब हमारे देश के सैनिक जो देश की रक्षा के लिए बॉर्डर पर अपनी जान की कुर्बानी दे रहे है भाजपा सरकार उन सैनिको के लिए लागु की गई वन रैंक वैन पेंशन का भी राजनीतिकरण कर रही है। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार सरे आम जनता को अपनी राजनीती का अमलीजामा पहना रही है।

किरण चौधरी ने कहा की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में 1 नवम्बर को गुरुग्राम में स्वर्ण जयंती समारोह में करोडो रूपये खर्च किये लेकिन उसका क्या फायदा जब सरकार ऐसे ऐसे कार्यक्रम करवाकर करोडो रूपये खर्च करवा सकती है तो क्या स्वामीनाथन रिपोर्ट और
वन रैंक वैन पेंशन को लागु नहीं कर सकती।
उन्होंने कहा की दिल्ली में केंद्र की नीतियों के कारण ही भिवानी के बामला निवासी रिटायर्ड सूबेदार रामकिशन ग्रेवाल को जंतर मन्तर पर आत्म हत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। भाजपा सरकार फोजी भाइयो के साथ इंसाफ नहीं कर रही है।उन्होंने कहा की भाजपा सरकार ऐसा करके तो सरे आम तानाशाही वाली बाते कर रही है। किरण चौधरी ने लाडवा के गांव अटहेड़ी में देश के लिए शहीद हुए जवान को श्रधांजलि दी और रोष व्यक्त किया।
इस मोके पर संगठन सचिव सुभाष पाली ने कहा की भाजपा सरकार फोजी भाइयो के साथ इंसाफ नहीं कर रही है।हमारे देश में एक के बाद एक जवान शहीद होते जा रहे है लेकिन भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इस मौके पर सतीश बतान ,उदय सिंह घडीरोठान,पृथ्वी सिंह तुर्क ,सुरेश कुमार,यश अरोड़ा,अजय सैनी,गुलजार सिंह,गोविन्द रामगढ,दीप सैनी,रूबल शर्मा,मांगे राम आदि सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...