भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो गयी :कांग्रेस

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 06 नवम्बर 2016, 4:21 PM (IST)

भीलवाडा। जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को सरकार द्वारा मानवाधिकार के हनन में मामलों को जनता के बीच ले जाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व प्रदेशाध्यक्ष विधि एंव मानवाधिकार विभाग सुशील शर्मा ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने इस दोरान सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकारी की विफलताओं के बारे में चर्चा करने की भी बात कही।
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुशील शर्मा ने कहा कि वर्तमान में देश में खुले आम मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है और भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो गयी है। यहां की जेल भी सुरक्षित नहीं है और अपराधी खूले आम घुम रहे है। इसके लिए हमने अधिविक्ताओं की मदद से सरकार को घेरने की चर्चा को लेकर इस बैठक का आयोजन किया। हमारा 14 नवम्बर को जयपुर में विशाल सम्मेलन है। जिसमें सभी अधिवक्ता और पदाधिकारी मिलकर सरकार को उनकी विफलताओं पर घेरने की रणनिती तैयार करेगें।



यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?