इजराइल की तर्ज़ पर होगा बुंदेलखंड का विकास-अमित शाह

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 06 नवम्बर 2016, 4:03 PM (IST)

झांसी। अमित शाह ने आज बुंदेलखंड के झांसी से भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत की। इससे पहले शाह ने शनिवार को सहारनपुर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी। अमित शाह ने कहा केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व वाली पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का श्रेय उत्तर प्रदेश की जनता को जाता है। भारतीय जनता पार्टी ही उत्तर प्रदेश का विकास कर सकती है।


यह भी पढ़े :अब एक क्लिक पर होगा हिंदू विवाह, जाने कैसे

यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

उन्होंने कहा सपा सरकार केंद्र द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुँचने दे रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस स्पष्ट करें कि मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका पक्ष क्या है।


यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

बुन्देलखण्ड पैकेज का प्रधानमंत्री ने किया रिवाइवल। अलग बुन्देलखण्ड राज्य जरुरी। बुन्देलखण्ड का बंटवारा जरुरी। कार्यकर्ताओं के लिए जान दे दूँगी। ये बातें उमा भारती ने रैली के दौरान कहीं। सपा ने विकास में केंद्र का साथ नहीं दिया इसलिए प्रदेश का विकास नहीं हुआ। सपा ने यादव पिछड़ों और मुसलमानों का साथ नहीं दिया। इजराइल की तर्ज पर होगा बुन्देलखण्ड का विकास।


यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

प्रदेश अध्यक्ष केश वप्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा बसपा से ब्याज सहित हिसाब चुकता करेगी। भाजपा प्रदेश को कुशासन से सुशासन तक ले जाएगी। झांसी से शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री उमा भारती और कलराज मिश्र पहुंचे हैं। सभा स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं। झांसी के प्रदर्शनी मैदान में रैली के बाद रवाना होगी परिवर्तन यात्रा।


यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया



यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...