वाराणसी। जल पुलिस कार्यालय में वाराणसी के
एसपी सिटी,एडीएम सिटी आगामी पर्व कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर अधिकारियों ने
नाविक समाज संघ के साथ मीटिंग किया। इस मौके पर नौका संचालन को लेकर कड़ा निर्देश
जारी किया ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। ज्ञात हो कि वाराणसी में
कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है । ये पर्व अब इतना वृहद
रूप ले चुका है कि वाराणसी के छोटे बड़े सभी होटल, लाज, धर्मशाला आदि क़रीब एक सप्ताह तक बुक
रहते हैं, सैलानी
नाव द्वारा देव दीपावली और काशी के घाटों का अवलोकन करने की इच्छा लेकर आते हैं
इसी में भारी भीड़ के दबाव में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है ।
यह मीटिंग मांझी समाज और जिला प्रशासन के बीच
हुई। ना कि आयोजकों के बीच हुई । इसमें मुख्य रूप से सभी नावें अपने नंबर प्लेट
लगाकर के देव दीपावली के दिन नौका संचालन करेंगे ऐसा नहीं पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई
होगी। इस
में जिला प्रशासन ने कुछ आदेश जारी किया।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?
सभी मोटर बोट बीच गंगा से चलेगी ना की गंगा
किनारे से। छोटी
नावे गंगा किनारे से चलेंगे घाट से 10 मीटर की दूरी पर। मछली मारने वाली नाव में सवारी नहीं
बैठेंगे। संख्या
से ज्यादा यात्रियों को नौका पर बैठाने ओवरलोडिंग की वजह से अगर कोई दुर्घटना घटती
है तो नाविक के ऊपर 302 के तहत मुकदमा करने की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
यह भी पढ़े :अब एक क्लिक पर होगा हिंदू विवाह, जाने कैसे
इस बैठक में मुख्य रुप से माझी समाज के विनोद
निषाद गुरु मां गंगा निषाद राज सेवा समिति के अध्यक्ष मौजूद रहे उन्होंने अपने तरफ़
से डाला छठ व देव दीपावली के दिन पूरी सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन को सहयोग करने मे
सहमति जताई और कहा कि हम लोग अपने तरफ से सभी घाटों पर गोताखोर रखने की व्यवस्था
स्वयं से करेंगे अगर कोई भी नाविक प्रशासन के आदेश को नहीं मानता है तो माझी समाज
भी उसका सहयोग नहीं करेगा एवं माझी समाज स्वयं निगरानी कर इसकी सूचना जलपुलिस को
देगा।
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC