बुंदेलखंड में BJP परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने पहुंचे अमित शाह

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 06 नवम्बर 2016, 2:41 PM (IST)

झांसी। सपा ने विकास में केंद्र का साथ नहीं दिया इसलिए प्रदेश का विकास नहीं हुआ। सपा ने यादव पिछड़ों और मुसलमानों का साथ नहीं दिया। इजराइल की तर्ज पर होगा बुन्देलखण्ड का विकास। बुन्देलखण्ड पैकेज का प्रधानमंत्री ने किया रिवाइवल। अलग बुन्देलखण्ड राज्य जरुरी। बुन्देलखण्ड का बंटवारा जरुरी। कार्यकर्ताओं के लिए जान दे दूँगी। ये बातें उमा भारती ने रैली के दौरान कहीं।


यह भी पढ़े :अब एक क्लिक पर होगा हिंदू विवाह, जाने कैसे

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

प्रदेश अध्यक्ष केश वप्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा बसपा से ब्याज सहित हिसाब चुकता करेगी। भाजपा प्रदेश को कुशासन से सुशासन तक ले जाएगी। झांसी से शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाहए गृह मंत्री राजनाथ सिंहए कैबिनेट मंत्री उमा भारती और कलराज मिश्र पहुंचे हैं। सभा स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं। झांसी के प्रदर्शनी मैदान में रैली के बाद रवाना होगी परिवर्तन यात्रा।


यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

महोबा में पीएम मोदी की बुंदेलखण्ड परिवर्तन महारौली के बाद बुंदेलखण्ड के दूसरे जिले झांसी से भाजपा सत्ता परिवर्तन का बिगुल फूंक रही है। झांसी से रवाना होने वाली परिवर्तन यात्रा प्रतिदिन 100 किलोमीटर दूरी तय करेगी। हर दिन यात्रा दो से तीन विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इसमें जनसभा के साथ छोटी सभा व स्वागत सभा आयोजित होगी। यात्रा कुल मिलाकर 19 जिलों की 79 विधानसभाएं कवर करेगी। परिवर्तन यात्रा झांसीए ललितपुर की विधानसभाओं से होकर जालौन जनपद में प्रवेश करेगी।


यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

झांसी में होने वाली परिवर्तन रैली के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह रविवार की सुबह दतिया पहुंचे। दतिया में उन्होंने पीतांबरा माता की पूजा की जिसके बाद वे झांसी के लिए रवाना हो गए। दतिया की एयर स्ट्रिप पर उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं उपस्थित थे। रैली के लिए अमित शाह रविवार की सुबह दतिया विशेष विमान से पहुंचे।
उनके साथ यूपी अध्यक्ष केशव मौर्य के साथ ओमप्रकाश माथुर एमपी प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भी थे। दोपहर के समय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कलराज मिश्र भी दतिया विशेष विमान से आएंगे और पूजा करके झांसी के लिए रवाना होंगे।


यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

अमित शाह बुंदेलखंड के झाँसी से बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। इससे पहले शाह ने शनिवार को सहारनपुर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी। बुंदेलखंड में यात्रा के नेतृत्व की जिम्मेदारी उमा भारती और बीजेपी यूपी चीफ केशव प्रसाद मौर्या को सौंपी गई है। झांसी के प्रदर्शनी मैदान में 100 लोगों के बैठने की क्षमता वाला 12 फीट ऊंचा मंच बनाया गया है, जहां से अमित शाह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक.चौबंद कर दी गई है, दो एसपी, 7 सीओ, 19 एसओ, 90 दारोगा, 440 सिपाही, 6 यातायात प्रभारी और 3 महिला दारोगा मौजूद रहेंगे।


यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?