‘ओके जानू’ में किरदार निभा कर खुश हैं आदित्य

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 06 नवम्बर 2016, 1:10 PM (IST)

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का कहना है कि वह ‘ओके जानू’ में वह एक आम लडक़े का किरदार निभा कर खुश हैं। उनका कहना है कि उनकी इस आगामी फिल्म में कुछ भी गंभीर नहीं है।
आदित्य लघु फिल्म ‘राख’ की स्क्रिनिंग के मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘‘‘ओके जानू’ में मैं एक आम लडक़े का किरदार निभा रहा हूं। इस फिल्म में कुछ भी गंभीर नहीं है। काफी लंबे अर्से के बाद में एक सामान्य किरदार निभा कर खुश महसूस कर रहा हूं। इसलिए मैं बेहद उत्साहित हूं।’’


यह भी पढ़े :बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा!

यह भी पढ़े :ADHM हिट,रणबीर-ऐश ने धोया असफलता...

आदित्य फिल्म में ‘आशिकी 2’ की अपनी सह अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ हैं।


यह भी पढ़े :सनी लियोन को किससे दूर रहने को कहा गया

यह भी पढ़े :बॉलीवुड अभिनेत्रियों के मेल वर्जन!

‘ओके जानू’ फिल्मकार मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘ओके कनमनी’ का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म लिव-इन में रहने वाले मुंबई के एक युवा जोड़े की कहानी पर आधारित है।
शाद अली निर्देशित फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है।

(आईएएनएस)

यह भी पढ़े :ऐश्वर्या से नाराज जया, कहा शर्म तो रह नहीं गई

यह भी पढ़े :14 साल, 33 फिल्में, दो ब्लॉकबस्टर, 9 असफल