दिल्ली में फायरिंग,3 लोगों को एम्स में भर्ती कराया गया

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 06 नवम्बर 2016, 09:20 AM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम के पास शनिवार रात एक खौफनाक गोलीकांड को अंजाम दिया गया। एक लडक़ी और उसके साथी को सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल के बेटे ने सरेआम गोली मार दी। आरोपी ने दोनों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। गंभीर हालत में तीनों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि लडक़ी एक कॉल सेंटर में काम करती है। खबर मिली है कि आरोपी कुछ दिनों से लडक़ी के पीछे पड़ा था और उसने अपने कॉन्स्टेबल पिता की पिस्टल से ही गोली चलाई थी। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पुलिस को पता चला कि काजल जतिन सरकार नाम का लडक़ा अपने दोस्त आलोक और एक महिला मित्र के साथ खड़ा था,तभी राजेंद्र नाम का एक और लडक़ा वहां आया और अचानक गोलियां चल गईं, गोली तीन लोगों को लगी, काजल जतिन सरकार, उसकी महिला मित्र और राजेंद्र, लेकिन गोली किसने चलाई यह अभी तक साफ़ नही हो पाया है।



यह भी पढ़े :अवैध संबंध का शक, बदसूरत बनाने के लिए काटी पत्नी की नाक

यह भी पढ़े :43की महिला,दिल आया19के लडके पर,अंजाम भयानक

दिल्ली पुलिस अब यह पता करने में जुटी है कि आखिरकार गोली किसने चलाई और क्यों चलाई। पुलिस अब इन तीनों के होश में आने का इंतजार कर रही है।

यह भी पढ़े :अवैध संबंध का शक, बदसूरत बनाने के लिए काटी पत्नी की नाक

यह भी पढ़े :13वीं से पहले घर लौटा ‘मृत’ पति, खुल गई पत्नी की बेवफाई की पोल